♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय मुद्दो व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वालो को ही वोट दे-आर्य समाज

मोहन तिवारी

गाजीपुर। आर्यसमाज चीतनाथ पर साप्ताहिक सत्संग के अवसर पर यज्ञ के उपरांत ऋषि दयानंद सरस्वती का जीवन चरित्र, सत्यार्थ प्रकाश व वेद पाठ के पश्चात राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितियों में होने वाले लोकसभा चुनाव पर गंभीर चर्चा की गई। इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान एवं दयानंद एंग्लो वैदिक डी.ए.वी इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि वैदिक काल से ही हमारे यहां लोकतंत्र की व्यवस्था है क्योंकि यजुर्वेद में ऐसे कई मंत्र है जिसमें राजा के चुनाव का अवसर आए तो प्रजा को ऐसे राजा का चुनाव करना चाहिए जो प्रजा को सुख दे सके, सुरक्षा दे सके, विकास दे सके ऐसा जिक्र है इससे यह सिद्ध होता है कि भारत में वैदिक काल से ही लोकतंत्र की जड़े मजबूत है। ऐसी स्थिति में जबकि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है हम सभी की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है और हमें गंभीरता पूर्वक विचार करके एक ऐसे राजा का चयन करना चाहिए जो विश्व स्तर पर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर भारत को दुनिया के देशों में अग्रणीय स्थान हर क्षेत्र में दिला सके। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी पिछले 10 वर्षों में जो इस देश के प्रधानमंत्री ने विकास हर क्षेत्र में किया है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु सेना की शक्ति का विकास और कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य को देखकर उन पर ही भरोसा किया जाएगा। जबकि विपक्ष में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जिसके पास कोई एक ऐसी योजना हो जो भारत को दुनिया के देशों मे अग्रणी स्थान दिला सके, तो ऐसी स्थिति में हम सभी राष्ट्र प्रेमियों का यह दायित्व बनता है कि अपने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को इन परिस्थितियों में कोई अगर पूर्ण कर सकता है तो वह मोदी सरकार ही है। राष्ट्रीय उदेश्य व सर्व समाज को लेकर साथ चलने वाले सरकार को हमें पुनः एक बार मोदी सरकार को ही भारत का राजपाट सौंपना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा,धर्मेंद्र जायसवाल, संजय वर्मा, मनोज जायसवाल अभिमन्यु आर्य आशीष चौरसिया आदि उत्कृष्ट लोग के साथ युवा किशोर एवं बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आर्य वीरदल के जिला संचालक संतोष कश्यप ने किया। कार्यक्रम का समापन आर्य समाज के प्रधान दिलीप वर्मा ने आर्य समाज के नियम पाठ, संगठन सूक्त पाठ व शांति पाठ के पश्चात किया हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275