♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जन कल्याण परिषद द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन ,छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए निकाली रैली

A B NEWS ***एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर।हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जहाँ दुनिया पर्यावरण संरक्षण और हमारे ग्रह के सामने आने वाली चुनौतियों के बारें में जागरूकता बढ़ाने के लिये समर्पित एक दिन के लिये एकजुट होती है। पृथ्वी दिवस दुनिया भर के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के महत्व की याद दिलाता है। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक जो भारत में प्लास्टिक मुक्त भारत रखा गया है। यह कार्यक्रम प्लास्टिक प्रदूषण के गम्भीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करती है और यह कैसे प्रकृति को नुकसान पहुंचाती है वैज्ञानिकों ने जमीन के नीचे कुछ दिलचस्प घटित होने की खोज की है। पेंड़ जिन्हें हम आम तौर पर शान्त समझते है वास्तव में मिट्टी में कवक के नेटवर्क के माध्यम से एक दूसरे से बात कर रहे होगें। वे महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते है। पृथ्वी दिवस के कुछ रोचक तथ्य दुनिया भर में वन क्षेत्र प्रतिवर्ष औसतन 4.7 मिलियन हे० घट रहा है। वन विश्व की अनुमानित 80 प्रतिशत स्थलीय प्रजातियों का घर है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत के बैनर तथा पृथ्वी दिवस से संबंधित नारों के साथ रैली निकाली गयी जिसमें स्थानीय लोग पर्यावरण से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्लास्टिक के कचरों को इक्ट्ठा कर डस्टबीन में एकत्रित किया गया तथा निकट भविष्य में प्रतिदिन प्लास्टिक कचरों को इक्ट्ठा करने की प्रतिज्ञा की। प्लास्टिक मुक्त भारत पर ड्राईंग कम्पटीशन, स्लोगन राईटिंग कम्पटीशन तथा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्लास्टिक मुक्त भारत से संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा०अमित कुमार यादव, सह प्रभारी मतदाता जागरूकता अभियान तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र प्रसाद, लेखाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, गाजीपुर तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार यादव द्वारा प्रमाण पत्र मोमेण्टम डायरी तथा अंगवस्त्रम् देकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा०अमित कुमार यादव, सह प्रभारी मतदाता जागरूकता अभियान तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र प्रसाद, लेखाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, गाजीपुर व जन कल्याण परिषद के निदेशक सूर्यनाथ सिंह एवं कालेज प्रबन्धसमिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा छायादार पेड़ों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० अमित कुमार यादव, सह प्रभारी मतदाता जागरूकता अभियान में प्लास्टिक मुक्त भारत की सफलता के लिये प्लास्टिक के दैनिक इस्तेमाल को कम करने तथा प्लास्टिक पदार्थ का निस्तारण कर रिसाईकिलिंग करने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि सुभाष चन्द्र प्रसाद, लेखाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, गाजीपुर ने किचेन गार्डेन को बढ़ावा देने तथा जैविक खेती के द्वारा जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने व गांव के जल स्रोतो की सफाई करने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द कुमार यादव, ग्राम प्रधान, वेदौली एवं कार्यक्रम को उपेन्द्र यादव, डा० एस०एन० सिंह, आजाद सिंह यादव, सियाराम और माधवकृष्ण ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुत्रा भारती ने किया। जन कल्याण परिषद के निदेशक सूर्यनाथ सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा निकट भविष्य में प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम का फाओअप करने का निर्णय लिया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275