![](https://aryavartabharatnews.com/r3e/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0007-439x470.jpg)
सर्जना 2024 धूमधाम से सम्पन्न
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 46 वां वार्षिकोत्सव मेधा सम्मान सर्जना 2024 धूम धाम के साथ मनाया गया। जिसमें संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कुल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति छपरा विश्वविद्यालय ने अपने उदबोधन मे महाविद्यालय के अनुशासन एवं छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि जहां वैश्विक तत्व विकसित हो वह विश्वविद्यालय है। हमें अपने भाषा, भोजन और संस्कारो पर गर्व करना चाहिए। यह महाविद्यालय सावित्री और गायत्री का है, आपने अनेक उदाहरण से सिद्ध किया कि गाजीपुर को लहुरी नही जेठरी काशी कहना अधिक उपयुक्त होगा। दूसरे वक्ता के रूप में प्रोफेसर पीएन डोंगरे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चुनार मिर्जापुर ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2023 की अंग्रेजी से स्नातकोत्तर मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली माही उपाध्याय, गोलाघाट गाजीपुर ने इसका श्रेय अपने बड़े भाई व पिता कन्हैया उपाध्याय व माता बबिता उपाध्याय को देते हुए बताया की हमारा अगला लक्ष्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा मे टाॅप करना है, महाविद्यालय का वातावरण बहुत ही प्रभावशाली है जिन कारणों से आज मै यहाँ पहुँची हुॅ। अन्य मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करने के उपरान्त कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें