♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भगवान राम का आदर्श हर परिवार के लिए जरूरी है : श्रीगुरुजी

केराकत (जौनपुर), 31 जनवरी 2024। केराकत के छतरी गांव में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामपंथ के पंथाचार्य डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया। इस अवसर पर मन्दिर की ध्वजा श्रीगुरुजी द्वारा बदली गयी। इस अवसर पर अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया।

डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि भगवान शिव के साथ भगवान राम परिवार का मंदिर हर गांव में आवश्यक है। समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार का बचना जरूरी है। भगवान राम का आदर्श हर परिवार के लिए जरूरी है। भाई और पिता से सम्बन्धों का आदर्श पूरी दुनिया को अपनाना चाहिए। जब लोग प्रतिदिन भगवान राम की पूजा करेंगे और राम मंदिर जायेंगे तो परिवार की संवेदनशीलता समझेंगे। भगवान राम सम्बन्धों के भगवान है उनके पथ से ही देश समाज और परिवार में भारतीय मूल्य स्थापित होगा एवं भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कार्यक्रम के संयोजक शिशिर कुमार सिंह, विशाल भारत संस्थान जौनपुर के चेयरमैन नौशाद अहमद दूबे, राष्ट्रीय महासचिव डॉ० अर्चना भारतवंशी, डॉ० नजमा परवीन, नाज़नीन अंसारी, ज्ञान प्रकाश जी, सचिन सिंह, विवेकानंद सिंह ने पूजनोत्सव में भाग लिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275