![](https://aryavartabharatnews.com/r3e/uploads/2024/01/IMG_20240119_125524-780x470.jpg)
व्यापारियो का लखनऊ चलो अभियान 28 जनवरी को
मोहन तिवारी
गाजीपुर। व्यापारी महाकुम्भ 2024 से व्यापारियों को मिलेगी राजनैतिक ताकत डॉ. अनूप शुक्ला प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कान्हा हवेली गाजीपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजित की गयी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला का जनपद के व्यापारी सुनील सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप शुक्ला ने बताया कि आज व्यापारी व्यापार को लेकर परेशान है, ऑनलाइन शॉपिंग से सभी का व्यापार प्रभावित हो रहा है, व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ रहा है, वही व्यापारियों की हत्या के साथ लूट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इन घटनाओं एवं व्यापारियों की समस्याओ के निदान हेतु तत्काल व्यापारी आयोग का गठन, व्यापारी बीमा, जीएसटी को दो स्लैब में लाने, मंडी शुल्क सम्पति एवं व्यापारियों की संख्या के अनुसार राजनैतिक हिस्सेदारी समेत व्यापारियों की अन्य प्रमुख मांगो को लेकर व्यापारी महाकुंभ 2024 का आयोजन 28 जनवरी को सहकारिता भवन विधान सभा मार्ग लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के सभी जिलों से व्यापारी नेता भारी संख्या में उपस्थित हो कर अपनी मांगो को रखेंगे साथ ही मांगो के सन्दर्भ में एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, वाराणसी महानगर अध्यक्ष राजेश केशरी, प्रदेश सचिव ओम नारायण सैनी, प्रदेश सचिव असित सेठ, जिलाध्यक्ष असलम खान, जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रिज किशोर यादव, महासचिव नवाब भाई, उपाअध्यक्ष ब्रज भूषण जी, कोषाध्यक्ष फारूक अंसारी, हरेंद्र यादव, विनोद पानल, महिला विकास मंच अध्यक्ष मधु यादव, इरफान खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता असलम खान ने एवं संचालन बादशाह भाई ने किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें