चपाचप मित्र मण्डल द्वारा चपाचप बनारसी स्मृति काव्य संगम का आयोजन -8 जनवरी को होटल किंग्स वाराणसी में*
A B News
वाराणसी।साहित्यिक संस्था रसवर्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हास्य कवि डॉ. चकाचौंध ज्ञानपुरी के प्रमुख संरक्षण, पूर्व जिला जज एवं अंतर्राष्ट्रीय गज़लकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार के अध्यक्षता में, प्रख्यात समाजसेवी श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश एवं कवि सुखमंगल सिंह मंगल के स्वागत संरक्षण में, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नूतन सिंह के स्वागत संयोजन में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन और युवा कवयित्री प्रज्ञा श्रीवास्तव के प्रमुख संयोजन में होगा।
जिसमें कत्थय शिल्प काव्य संगोष्ठी, चपाचप बनारसी बौद्धिक विचार मंथन का आयोजन होगा।
समस्त चपाचप काव्य प्रेमी उक्त आयोजन में सहभागी बन सकते हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम संचालक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने दी है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें