शर्मनाक: विश्वनाथ मंदिर में दारोगा ने वृद्ध दंडी स्वामी को धकेला गिरकर हुए चोटिल
ए बी न्यूज़24 वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएं अक्सर होती हैं लेकिन शनिवार को जो हुआ उसने पूरे मंदिर प्रशासन को शर्मसार कर दिया। दरअसल पिछले 10 वर्षों से नित्य बाबा के दर्शन करने जाने वाले 70 वर्षीय नेमी दंडी स्वामी ओम सुबह साढ़े चार बजे के करीब दर्शन करने गए थे। मंदिर परिसर में दर्शन करने गए प्रत्यक्षदर्शी पंचकोशी निवासी पूर्व थल सैनिक राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि ओम बाबा दर्शन के लिए जाने का प्रयास कर रहे थे, इस पर दारोगा संजय कुमार मालवीय ने उनको इतना जोरदार धक्का दिया कि वे चारो खाने गिर गए। उनके घुटने में चोट आई है।अपमान से वृद्ध सन्यासी के आंखों में आंसू आ गए।यह दृश्य देखकर दर्शनार्थियों ने दरोगा का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। पुलिसकर्मियों की इस दुर्व्यवहार से लगातार दर्शनार्थी आहत हो रहे हैं और मंदिर प्रशासन मौन है। ज्यादा जानकारी के लिए आप राजीव कुमार पांडेय के मोबाइल नंबर 8081948154 पर बात कर सकते हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें