♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नपं में कमल की जीत से खुलेगा विकास का द्वार : सपना सिंह

दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर के पुराने छवि गृह परिसर में शनिवार की रात भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।भाजपा प्रत्याशी अविनाश जायसवाल को जिताने के लिए पदाधिकारियों ने जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।नगर के भाजपा पदाधिकारी व 11 वार्डो के सभासद प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
    कहाँ की इस नपं में 1995 के बाद कमल खिला नहीं है लेकिन इस चुनाव में कमल खिलाकर भाजपा को जीताना है।ताकि नपं में विकास की रफ्तार दुगनी हो जाय।इसके लिए सभी लोगों को पूरी तन्मयता से लग जाना है।इस सरकार में व्यापारी पूरी तरह से सुरक्षित है।सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कार्य किये है।देश से लगायत प्रदेश में विकास की गंगा बह गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करती है ।जिस तरह केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है उसी तरह नगर में भी भाजपा की सरकार बनाये।इससे विकास का द्वार खुलेगा और यह नगर विकास के लिए पहचाना जाएगा।पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नपं में जीत के लिए रणनीति के तहत कार्य करे यह भीड़ कमल खिलने का गवाह है।विरोधियों को पटखनी देकर अविनाश को जिताना हम सभी का दायित्व है।वही अविनाश जायसवाल ने कहा की नगर के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित हूँ।इस चुनाव में आप कमल खिला दीजिये।

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रवीण जायसवाल

सपा में टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए प्रवीण जायसवाल अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए।जिलाध्यक्ष ने प्रवीण सहित समर्थकों को पार्टी की टोपी व गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।प्रवीण जायसवाल ने कहा कि सपा में पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है।पार्टी की नीति ठीक नहीं लगने से भाजपा में शामिल हो गया।

भाजपा में शामिल होने के बाद जनता का अभिवादन करते प्रवीण जायसवाल
दिलदारनगर में भाजपा के कार्यकर्ता के सम्मेलन में बोलती जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275