♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सीडीओ ने कराया श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारम्भ

मोहन तिवारी
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर तहसील सदर के अंतर्गत मंदिरों में जगह-जगह रामनवमी के एक दिन पूर्व अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हुए। नगर के राम जानकी मंदिर लंका गाजीपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने पहुंचकर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी दिब्या तिवारी, दर्शन सिंह, राम लीला कमेटी के मंत्री बच्चा तिवारी, लव कुमार त्रिवेदी के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील कासिमाबाद के मॉ चण्डी धाम बहादुरगंज में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज रमायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। इसके अतिरिक्त कई मंदिरों पर भी श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ का शुभारम्भ किया गया। महिलाओं ने यहां भक्ति गीत गाकर मां की महिमा का बखान किया। शासन की मंशा अनुसार रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व एक भजन माला आयोजित की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश्वर दास ने बताया कि  श्रीरमायण पाठ समाप्त के बाद दिनांक 30 मार्च को 12 बजे से सायं 5 बजे तक 108 कन्या पूजन को धूम-धाम से मनाया जायेगा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इससे पूर्व मां दुर्गा सप्तशतीपाठ का शुभारम्भ जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर ने कराया। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का अनुष्ठान कराया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275