♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्‍थल लुटावन महाविद्यालय सकरा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट- वसीम रज़ा

गाजीपुर। 9 फरवरी को पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव जी की प्रतिमा का‌ अनावरण करने हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम लुटावन महाविद्यालय सकरा में आयोजित है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। अखिलेश जी का ऐतिहासिक स्वागत करने एवं भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।‌ इस कार्यक्रम को लेकर शासन प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।इसी सिलसिले में आज कार्यक्रमस्थल का सर्वेक्षण करने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।  उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव,मदन यादव, कन्हैया सिंह यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव अशोक यादव, अंजनी कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275