♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने डी.एम. व एस.पी. संग पहुंच वायुयान हादसे में शोक संतृप्त परिजनों का जाना हाल

गाज़ीपुर। दिनांक 15 जनवरी 2023 को लगभग अपरान्ह 02ः30 बजे पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घनाग्रस्त हो गया था उक्त घटना में मृत व्यक्तियों के साथ ही जनपद गाजीपुर के भी 04 व्यक्तियों के मरने की सूचना प्राप्त हुई थी। विमान दुर्घटना में जनपद गाजीपुर के मृतकों का विवरण निम्नवत है-
1.अभिषेक कुशवाहा पुत्र चंद्रमा कुशवाहा निवासी ग्राम धारावा आना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष, अलावलपुर बाजार थाना बरेसर में जन सेवा केंद्र चलाते थे।
2. सोनू जायसवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी चकजेनब थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर उम्र 32 वर्ष,
3. विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी ग्राम अलावलपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष।
4. अनिल राजभर पुत्र राम दरस राजभर निवासी ग्राम चकजेनब थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर।
सभी चारों दोस्त दिनांक 12/01/2023 को घूमने के लिए नेपाल गए थे।
जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद गाजीपुर है।
दिन मंगलवार को मा0 मंत्री स्टाम्प एवं निबन्धन रविन्द्र जायसवाल जनपद में पहुचकर श्रीमान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ,पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, संग वायुयान दुर्घटना में मृतकों के परिवारीजनों से उनके घरो पर जाकर मुलाकात कर सात्वना दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275