♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय अवाम पार्टी ने सुभाषवादियों को सौंपी कमान

 

वाराणसी, 1 मई। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के महान आदर्शों पर चलने वाली भारतीय अवाम पार्टी के केन्द्रीय परिषद ने उत्तर प्रदेश में होने वाली नगर निगम के चुनावों में भागीदारी के लिये तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और सुभाष नीति के प्रचार–प्रसार हेतु विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को कमान सौंपी गयी है जिसमें भारतीय अवाम लेबर यूनियन (बालू) में उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी प्रदीप यादव, प्रदेश महासचिव विजयशंकर विद्रोही, चन्दौली जनपद के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण पासवान, भारतीय अवाम महिला मोर्चा में चन्दौली की जिलाध्यक्ष सुमन त्रिपाठी, भारतीय अवाम पार्टी के प्रदेश सचिव संजय प्रजापति, वाराणसी जनपद में जिला उपाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति, जिला महासचिव हरीश यादव काका, भारतीय अवाम पार्टी में चन्दौली जनपद में जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष रजनीकान्त विजेता, जिला उपाध्यक्ष पूजा सिंह, जिला महासचिव काशिफ रजा, संगठन सचिव हरिशंकर, जिला सचिव नफीस अंसारी, जिला सचिव मो० इदरीश ताहिर, जिला सचिव नौसाद अली को कमान सौंपी गयी।

भारतीय अवाम पार्टी ने ज्योतिष सभा की कमान राष्ट्रीय संयोजक के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अभुलेन्द्र नारायण दूबे को सौंपी है।

भारतीय अवाम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा खाँ ने पार्टी पदाधिकारियों को भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध अभियान चलाने और सीधे पीड़ित जनता की मदद के लिये हमेशा तैयार रहने को कहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा खाँ, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा एवं भारतीय अवाम लेबर यूनियन (बालू) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दूबे ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275