♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस और आप की साजिश से हुई जहांगीरपुरी दंगा -पप्पू मिश्रा

 

वाराणसी, 21 अप्रैल। नई दिल्ली के जहांगीरपुरी दंगा मामले पर भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू मिश्रा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश को खोखला कर बर्बाद करने की साजिश करने वाली कांग्रेस पार्टी और दिल्ली में सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी ने साजिश कर दिल्ली में जगह जगह रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानो को बसाया है ताकि जब जरूरत पड़े तो इनसे दिल्ली के लोगों को आतंकित कराकर वोट लिया जा सके। जहांगीरपुरी का दंगा कांग्रेस और आप की साजिश का परिणाम है। दंगाई अंसार का संबंध आप से है। उसको जब दंगे के लिए गिरफ्तार किया गया तो आप के नेताओं को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ? कांग्रेस और आप की मिली भगत का प्रमाण सबके सामने आ चुका है। आप बंगलादेशियों को अपनी पार्टी का सदस्य बनाकर संरक्षण देता है और जब ये सब कानून के दायरे में फंस जाते हैं तो कांग्रेस करोड़ों रूपये खर्च कर आतंकवादियों और दंगाइयों को बचाने के लिए सुप्रीमकोर्ट में मुकदमा लड़ती है। जैसे ही दंगाइयों पर बुलडोजर चला, ये सब भागकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। दंगा की राजनीति कर कांग्रेस केवल खून बहाना जानती है। जब राहुल गांधी अज्ञात तरीके से विदेश जाते हैं तब भारत मे दंगा होता है। विदेश में क्यों और किस लिए जाते हैं इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए l

भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू मिश्रा ने कहा कि सभी सुभाषवादी कांग्रेस की साजिश से देश को बचाने के लिए कमर कस लें। ये कांग्रेस विभाजन की एक्सपर्ट है, पहले देश बांटा फिर हिन्दू-मुसलमानों को बांट दिया, हिन्दुओं को जातियों में बांट दिया, अब बंगलादेशियो और रोहिंग्यों से भारतीयों का खून बहा रही है। देश के सभी सुभाषवादी एकजुट होकर कांग्रेसियों और आपियों के साजिश का खुलासा कर देश को बचाने का अभियान चलाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275