♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भूदानी बने पूर्व ब्लाक प्रमुख के निधन पर शोक

गाजीपुर। पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल सुल्तानपुर के निर्माण के लिए भूदान करने वाले दया शंकर प्रधान का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट सुल्तानपुर पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र दिनेश प्रधान ने दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए जब कोई अपनी जमीन नहीं दे रहा था वैसे वक्त में वह आगे आए और अपनी पुश्तैनी जमीन देकर एक सपने को साकार किया। आज प्रतिदिन उस अंत्येष्टि स्थल पर हजारों लोग धूप, शीत, बारिश से अपना बचाव करते हैं। उनके भूदान से प्रभावित होकर  अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण करने आए पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा ने उन्हे सम्मानित कर प्रशंसा की थी। उनकी शवयात्रा अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने पर डोम समुदाय, घाट पर रहने वाले पंडित और वैरागी भी दुखी नजर आए। उन्हें श्रध्दांजलि देने वालों में पीयूष राय, बृज नारायण प्रधान, अविनाश प्रधान, घनश्याम पासवान, निशीकांत प्रधान, धनंजय राय, महेंद्र यादव, शशिकांत प्रधान, विनोद प्रधान, चंद्र शेखर दूबे, लछिराम राम, सच्चिदानन्द प्रधान, राधेश्याम दूबे आदि रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275