♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारत को किसी कीमत पर इस्लामिक राष्ट्र नही बनने देंगे : डॉ. राजीव श्रीगुरुजी

चित्रकूट (ब्यूरो) विशाल भारत संस्थान अपने स्थापना के समय से ही अखण्ड भारत का पैरोकार रहा है। विशाल भारत संस्थान ने हमेशा से 1947 के देश बंटवारे को अस्वीकार किया है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने अखण्ड भारत की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी थी न कि विभाजन के लिए। तभी से जितने भी सुभाषवादी संगठन है विभाजन को स्वीकार नही करते और अखण्ड भारत के निर्माण का प्रयास करते हैं। विशाल भारत संस्थान सुभाषवादी संगठन है जो भारत की प्राचीन सीमाओं की पुनर्वापसी के लिए अभियान चला रहा है। विशाल भारत संस्थान ने चित्रकूट में मन्दाकिनी नदी के तट पर जानकी कुण्ड के पास राष्ट्रीय परिषद की सभा बुलाई, जिसमे सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि पूरी दुनिया मे राम संस्कृति संवाद के जरिये राम संस्कृति का विस्तार किया जाएगा। इस्लामी जिहादियों से दुनिया को बचाने के लिए पूरे विश्व के सामने राम संस्कृति की स्वीकार्यता ही एक मात्र उपाय है। राम संस्कृति के व्यापक दर्शन को समझकर दुनिया के देश अपने देश को बचा सकते हैं। भारत के लोग राम संस्कृति को अपनाकर अपने परिवार, देश और समाज को विखण्डन से बचा सकते हैं। राम संस्कृति के विस्तार के लिए एवं राम संस्कृति से दलित परिवार को जोड़ने के लिए गांव-गांव में “हम भारत के लोग” के नाम से अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय परिषद ने प्रस्ताव पारित किया कि अखण्ड भारत का निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किया जाय और इस्लाम के नाम पर बने भारत के दो हिस्सों की पुनर्वापसी सुनिश्चित की जाय। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों ने मन्दाकिनी नदी का जल लेकर मन्दाकिनी नदी के तट पर अखंड भारत के निर्माण की शपथ ली।विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि गांव-गांव में विशाल भारत ब्रॉडकास्ट सर्विसेज के सूचना सहायक तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक गांव में विशाल भारत संस्थान के 9 पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। भारत के खिलाफ होने वाले साजिशों को बेनकाब किया जाएगा और दुनियाभर के सभी सुभाषवादियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। राम संस्कृति की उपेक्षा करने वाले राजनैतिक दलों को हर स्तर पर अस्वीकार किया जाएगा। डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि सेकुलरिज्म के नाम पर भारत को किसी कीमत पर इस्लामिक राष्ट्र नही बनने देंगे और न ही कट्टरपंथी इस्लामी जिहादियों को इस देश मे बर्दाश्त करेंगे। सभा की अध्यक्षता कर रहे पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालकदास जी महाराज ने कहा कि हम किसी कीमत पर भगवान राम के विरोधियों को बर्दाश्त नही करेंगे। जो इस देश मे जन्म लेकर राम का नही हुआ वो हमारा क्या होगा। राम की तपस्या स्थली चित्रकूट में विशाल भारत संस्थान का पारित प्रस्ताव दुनिया मे बड़ी क्रांति का जनक बनेगा। सनातन संस्कृति की रक्षा से ही विश्व बन्धुत्व की भावना बढ़ेगी, परिवार एक होगा, समाज आपस मे जुड़ेगा और राष्ट्र ताकतवर होगा।विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने प्रस्ताव रखा कि जानकी कुण्ड, चित्रकूट के पुजारी श्री राम अवतार जी को प्रतिमाह 500 रु. संस्कृति संरक्षण के लिए दिया जाएगा। साथ ही जानकी कुण्ड के पास अनाज बैंक खोला जाएगा ताकि आदिवासी समुदाय को भूख से मुक्ति दी जा सके। इतिहासकार डॉ. मृदुला जायसवाल ने बलूचिस्तान को लेकर प्रस्ताव रखा कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा बच्चों एवं महिलाओं पर किये जा रहे जुल्म को पूरी दुनिया मे उठाया जाय।राष्ट्रीय परिषद की सभा में केंद्रीय परिषद की सदस्य नाज़नीन अंसारी, नजमा परवीन, धनंजय यादव, दीपक गोंड, शत्रुघ्न कन्नौजिया, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, खुशी रमन भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, शिखा भारतवंशी   और राधा भारतवंशी लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275