♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रिश्तों को पुनर्जीवित करने का पर्व ही जन्मदिन है : डॉ राजीव श्रीवास्तव

 

सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुजेता बनेगा
सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता  सुजाता  गनेगा 

जन्म दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते डॉक्टर राजीव श्रीवास्तव

वाराणसी : मुंशी प्रेमचंद्र की जन्मस्थली लमही स्थित इंद्रेश नगर का सुभाष भवन शुक्रवार को एक अनोखा व ऐतिहासिक पल का साक्षी बना।मौका था विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता गनेगा का 65 वां जन्मदिन कार्यक्रम का।इस जन्मदिवस कार्यक्रम में न तो केक कटा और न ही कोई आधुनिक तरीके का आयोजन, केवल 65 रंग बिरंगे फीते की गांठ को वहां मौजूद 64 लोगों ने  बांधा अंत मे फीते के 65 वे गांठ को विशाल भारत संस्था के संस्थापक श्री राजीव श्रीवास्तव ने बांधा इसके बाद सभी लोगों ने सुजाता दीदी के गले में रंग बिरंगे फीते को डालकर रिश्तों की डोर को मजबूती प्रदान की।यह कर सबके चेहरे पर उमंग व उल्लास साफ झलक रहा था।लोगों ने 65 दिए जलाकर रिश्तों में उजाला भर दिया।साथ ही  65 लड्डू ने सबके मन में भी मिठास भर दिया।विशाल भारत संस्था के संस्थापक डॉ  राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रिश्तों को पुनर्जीवित करने का पर्व ही जन्मदिन हैं। रिश्ता रहेगा तो भारत रहेगा  छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने रिश्तों को और मजबूत करेंगे। समाज का काम करना मतलब राम का काम करना है। हम सुजाता दीदी के लंबी आयु व उन्हें दीर्घायु होने की श्रीराम से कामना करते हैं। इस मौके पर दीदी सुजाता गनेगा  को विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय परिषद का अध्यक्ष मनोनीत भी किया।बताया कि सुजाता गनेगा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो ड्रग एडिक्ट बच्चों के लिए मुंबई में काम करती हैं। ड्रग एडिक्शन के मुहिम में उन्होंने फ्लूट नामक पुस्तक लिखी है तकरीबन 700 से ज्यादा बच्चों को ड्रग एडिक्शन  होने से बचाया है विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया गया है ।इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान द्वारा भोज भात का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 100 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर  कार्यक्रम में मुख्य रूप से चुन्नू साई जी महाराज  ,अर्चना भारतवंशी राष्ट्रीय महासचिव विशाल भारत संस्थान ,नजमा परवीन राष्ट्रीय कोषधक्षय विशाल भारत, डॉ मृदुला जयसवाल संयुक्त सचिव, नाज़नीन अंसारी नेशनल सदर मुस्लिम महिला फाउंडेशन,इली भारतवंशी प्रबन्धक अनाज बैंक काशी,उजाला भारतवंशी खुशी रमन,अशोक सहगल अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ,जहीरूद्दीन शेख,

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275