♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व एमएलसी प्रो बाबूलाल बलवंत पंचतत्व मे विलीन’

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,पुर्व विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर बाबूलाल बलवंत उम्र 81 वर्ष का आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। जिनकी अंतेष्टी मंगलवार को गाजीपुर गंगा तट श्मशानघाट पर किया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा मे शोक की लहर फैल गई ।शोकाकुल भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों का उनके तिलकनगर आवास पर तांता लगने लग गया। अपराह्न मे शवयात्रा उनके निवास स्थान तिलक नगर से पैतृक निवास बबेड़ी के बिरहिमाबाद गयी जहाँ से कुछ देर बाद प्रकाश नगर ,लंका, स्टेशन,मालगोदाम के रास्ते भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर लोगों के दर्शनार्थ रखा गया। जहाँ भाजपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से व्यथित भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की आदरणीय प्रो साहब पार्टी के मजबूत स्तम्भ थे उनका जाना भाजपा की अपुर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा की जनपद मे पार्टी के नितिगत विचारों तथा सिद्धांतों के व्यापक प्रसार मे आपका अतुलनीय योगदान रहा है। प्रो. बाबूलाल बलवंत अपने पिछे पत्नी, दो पुत्र,दो पुत्रियों को छोड गये है। पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र वैभव ने दिया।
अन्तेष्टी में जमानिया विधायक सुनीता सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, सुनील सिंह, रुद्रा पांडेय, साधना राय, मनोज बिंद, ओमप्रकाश राम,प्रदीप पाठक,लाल जी गोड, शैलेश राम, योगेश सिंह ,रमेश सिंह पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी शशि कांत शर्मा संकठा मिश्रा, गिरजा शंकर पांडेय, अजय राय दारा, अमरेश गुप्ता, राम धीरज शास्त्री, चतुर्भुज चौबे, सुमित तिवारी, सुरेश बिंद,अनिल यादव, ओंकार सिंह, सुनील कुमार, विनीत शर्मा, मन्नू राजभर, कुंवर बहादुर सिंह,रासबिहारी राय,जगदीश सिंह,रामेश्वर तिवारी,सुधीर केशरी,गजाधर शर्मा गंगेश,जगदीश सिंह,अविनाश सिंह सहीत अन्य दलो से सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सूरज राम बागी,आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा श्मशानघाट पर शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275