♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस की पराक्रम विजय सेना करेगी चुनावी किला फतह

चन्द्र कुमार तिवारी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी वर्चुवल बैठक कर पराक्रम विजय सेना बनाकर विधानसभा चुनाव में लखनऊ फतह करने की तैयारी जोर शोर से कर रही है। अपने कार्यकर्ता से सीधा सम्पर्क कर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पूरे प्रदेश कर रही है। क्रांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निगरानी में एक दिवसीय वर्चुवल प्रशिक्षण महुआबाग स्थित स्थानीय सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के सभी फ्रंटल व संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेसजनो से सीधा वर्चुवल संवाद कायम किया तथा पराक्रम विजय सेना महाअभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने तिरंगा फहराते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि सौ दिन में सात सौ शिविरों के माध्यम से दो लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का विजय अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस विजय सेना का निर्माण कर रही है। इस कार्यक्रम में 193 न्याय पंचायत अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कमेटी, शहर कमेटी के समस्त पदाधिकारी, शहर के 25 वार्ड के अध्यक्ष व समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा, रवि कांत राय, पंकज दूबे, डॉ मार्कंडेय सिंह, शफीक अहमद, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव ,हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय ,आनंद राय, राजीव सिंह मनसूर जैदी ,राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह ,सतीश उपाध्याय, माधव कृष्ण, ओम प्रकाश पांडे ,आशुतोष गुप्ता, कुसुम तिवारी, उषा चतुर्वेदी, रोहित खरवार, ललन सिंह चौहान, हरिवंश चौहान, सैयद फैजान, सीमा विश्वकर्मा, मोहम्मद फहीम खान, ओमप्रकाश कश्यप, रूद्रेश निगम, हरिओम यादव, अनुज राय, राघवेंद्र जी ,जफर उल्लाह अंसारी, युगल किशोर सिंह,संदीप विश्वकर्मा, अनुराग पांडे ,मुसाफिर बिंद, महबूब निशा, जितेंद्र बिंद, ओमप्रकाश राजभर,शाह परवेज़, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, नितेश सिंह, करुणानिधि राय, विद्या घर पांडे अजय दुबे डॉ अवधेश भारती आदि लगभग 400 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

[responsive-slider id=1811]

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275